हमनें Smart Phone के बारे में तो सुना ही है और हम इस्तेमाल भी करते हैं। कुछ वर्षों से Smart tv और Android tv भी काफी आम हो गए हैं। लेकिन हमने सोचा भी नहीं होगा कि एैसी टेक्नॉलजी भी आ जाएगी कि हमें Smart Bulb भी देखने को मिलेंगे। ये Smart Bulb क्या है? और बल्ब को स्मार्ट क्यों कहा जा रहा है?
जी हाँ टेक्नॉलजी बदल रही है और अब सभी electronic devices इस नई टेक्नॉलजी पर आधारित है। Smart bulb किसी भी आम LED कि तरह नहीं होते। इन्हे Smart Bulb बोलने का एक कारण होता है। चलिए जानते हैं कि Smart Bulb क्या है?, Smart Bulb In Hindi।
Table of Contents
Smart Bulb क्या है?
Smart Bulb Wifi और Bluetooth से connect होने वाला बल्ब है जिसमें कईं तरह के फीचर्स आते हैं। यह बल्ब (bulb) remote और voice से भी चलाया जा सकता है। यह Internet से चलता है और इसे mobile Apps, Smart speaker, और Home Automation system से भी connect किया जा सकता है।
Smart Bulb LED ही होते हैं। हालांकि Smart LED Bulb बल्ब दूसरे LED और lights से अलग होते हैं। यह बल्ब केवल रोशनी (light) ही नहीं देता, बल्कि बिजली बचाता है और इस एक बल्ब में 16 Million colors होते हैं। Smart Bulb में अपनी मर्जी और mood के अनुसार इसके color बदल सकते हैं। Smart Bulb के अलग अलग colors घर के interior को भी और सुंदर बनाने में मदद करते हैं। आप अपने घर में लगे Smart Bulb को दुनिया में किसी भी जगह से operate कर सकते हैं।
Smart Bulb इस्तेमाल कैसे करते हैं?
मैंने आपको बताया कि Smart Bulb क्या है? और यह Internet से चलता है। अब जानते हैं ये किस तरह काम करता है?
Smart Bulb अलग अलग brands के आते हैं। जैसे:
Wipro
Mi
Syska
Halonix
HomeMate
Philips
TP-LINK
Havells
नोट: ऊपर दिए गए Brands और products के उदाहरण हमारे Amazon Affilaite प्रोडक्टस हैं।
इन सभी कि Mobile Apps आती हैं जिनसे Smart LED Bulb को Wifi के जरिए connect कर सकते हैं। सभी Smart LED Bulb को उनकी mobile App से connect करने का एक ही तरीका होता है। एक बार जब Smart Bulb App के जरिए आपके Wifi से कनेक्ट हो जाता है, तो आप उसे अपने mobile से कही भी बैठ कर चला (operate) सकते हैं।
सभी Smart LED Bulb Apps में कुछ options होते हैं जिनसे lights का color बदल सकता है, lights फोन से ही Switch On और Switch Off हो जाती हैं साथ ही इनमें Timer लगा के इनके On या Off होने, या इनके color बदलने का समय भी हम तय कर सकते हैं। आप अपनी पसंद से कोई भी color slect कर सकते हैं और इसकी brightness भी adjust कर सकते हैं।
Smart Bulb Features In Hindi | Smart Bulb के फीचर्स
जैसा कि मैंने बताया कि Smart Bulb बिजली से power लेता है, लेकिन इसे हम अपने mobile Apps से या Home Automation system से चला सकते हैं। इसमें कुछ अहम फीचर्स होते हैं जो इसे दूसरे LED या lights से अलग बनाते हैं।
- Smart Bulb Internet या Bluetooth से Operate होते हैं।
- इसमें 16 Million colors होते हैं।
- इसकी brightness भी कम या ज्यादा कि जा सकती है।
- Smart LED Bulb को Voice से भी operate किया जा सकता है।
- कुछ Smart Bulbs में music सुनने का भी विकल्प (option) होता है।
- इसे Timer से On/Off किया जा सकता है।
- Smart LED Bulb के color भी timer के साथ बदले जा सकते हैं।
- Smart Lights/Bulb को Home Automation से जोड़ कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Smart Bulb में पहले से सेट कुछ Scenes भी आते हैं, जैसे movie, night, hospitality इत्यादि।
- इसे घर से दूर रह कर भी कही से भी operate किया जा सकता है।
Smart LED Bulb में ये बहुत आम फीचर्स हैं जो ज्यादातर कम्पनियाँ देती हैं। इन features कि मदद से इन्हे अलग अलग तरह से इस्तेमाल (uses) किया जा सकता है। अगर सही तरीके से इनका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके घर या office को एक नया रूप (look) देते हैं। घर कि light से उसकी look में काफी ज्यादा परिवर्तन आता है। और सर्दियों (winter) में तो इस तरह कि light काफी अच्छा look देती हैं।
आइए जानते हैं Smart LEDs Bulb के uses।
Uses of Smart Bulb In Hindi | Smart Bulb के uses
Smart Bulb को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि आप Smart Lights का किस तरह से लुफ्त/फायेदा उठा सकते हैं, तो मैं आपको बताता हूँ।
अलग अलग Smart Bulb कंपनियाँ कुछ पहले से ही set Modes/Scene mobile App में देते हैं। और ये Smart Bulb में भी सेट होते हैं। ये वो आम (common) modes होते हैं जो आम तौर पर हम घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे:
TV Scene
Smart LED Bulb कि light का कलर सफेद (white) हो जाता है और brightness कम हो जाती है। इससे घर में ही Cinema hall जैसा महौल (atmosphere) बन जाता है।
Hospitality Scene
अगर आपके घर मेहमान आए हैं या आप खुद dinner करने के लिए Smart Light का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये Mode लाइट को warm white कर देता है और brightness को बढ़ा देता है। इससे घर में ही Hotel या restaurant जैसा महौल बन जाता है।
Computer
अगर आप अपने computer पर काम कर रहे हैं तो इस mode से light white हो जाती है और brightness भी बढ़ जाती है।
Night
आप इस mode से lights को dim कर सकते हैं अर्थात brightness कम कर सकते हैं। इससे आप dim light में शाम के समय अपने friends और family के साथ गप्पें लड़ा सकते हैं।
Colors
आप इसमे अलग अलग तरह कि lights use कर सकते हैं जैसे लाल (red), हरी (green), पिंक (pink), नीली (blue) और कईं तरह के अलग अलग colors (shades)। ये shades आप party के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
Brightness
Smart Bulb कि brightness को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। अगर आप रात को घर में dim light on कर के सोते हैं, तो आप इसकी brightness कम कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Timer
Smart LED Bulb या Smart Lights timer से set कि जा सकती हैं। आप अगर movie देख रहे हैं और आप चाहते हैं कि lights का mode movie खत्म होने के बाद बदल कर वापिस से normal हो जाए तो आप वो भी set कर सकते हैं।
Home Automation
आप अगर Home Automation का इस्तेमाल करते हैं। तो आप इससे तरह तरह कि settings का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे TV के On करते ही lights का mode बदल (change) जाना। Voice से भी इस Bulb और Smart Lights को operate करना।
इसके अलावा अगर आप Smart LED Bulb का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इसे और भी अलग अलग जगह जैसे: balcony, living room, lawn, bathroom, office इत्यादि।
Amazon के सभी Smart prodcut offer आप यहाँ से देख सकते हैं।
Amazon (Affiliate Link) – https://amzn.to/3fs6WDh
Benefits Of Smart Bulb In Hindi | Smart Bulb के फायदे
- इससे बिजली बचती है।
- इसे remote से, mobile से और voice से ही operate हो जाता हैं।
- इसके अलग अलग colors का इस्तेमाल त्योहारों पर सजावट के लिए किया जा सकता है।
इसके अलावा इसके और फायदे मैं आपको इसके features में ही बता चुका हूँ।
Conclusion
इस पोस्ट में मैंने बताया कि:
- Smart Bulb क्या है?
- Smart Bulb इस्तेमाल कैसे करते हैं?
- Smart Bulb के फीचर्स
- Smart Bulb के uses
- Smart Bulb के फायदे
अगर आपको यह post अच्छी लगी तो आप कमेन्ट कर बता सकते हैं। और आपको अगर Smart Devices से जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए तो आप वो भी comment कर बता सकते हैं, मैं वो जानकारी भी दूंगा।
आप अपने दोस्तों के साथ ये पोस्ट share कर सकते हैं।
FAQ
Smart Bulb कि कीमत क्या होती है?
Smart Bulb कि कीमत 599 Rs से शुरू हो जाती है और अलग अलग brands और features के साथ यह बड़ती जाती है।
Smart Bulb में कितने color होते हैं?
Smart Bulb तीन colors के combination से 16M अलग अलग shades बनाता है। लेकिन यह इनमें दो default कलर आते हैं White और Warm White।