26 May 2021 को Instagram ने एक नई update release कि है। इस update के अनुसार आप अपनी Instagram कि posts पर likes count (लाइक्स कि गिनती) को छुपा (hide) सकते हैं। Instagram इस update के लिए काफी समय से टेस्टिंग कर रहा था। अब आखिरकार यह अपडेट आम users के लिए उपलब्ध है।
इस feature को रिलीज करने का एक बड़ा कारण यह माना जाता है, कि, यह लोगों के मानसिक स्वास्थ (mental health) पर कभी कभी बुरा असर डालता है।
Instagram ने Tweet कर इस update कि जानकारी दी।
👋👋👋
Starting today, you’ll have more options when it comes to like counts on Instagram.
Now you can hide the number of likes people see on your posts 👀 pic.twitter.com/lkeXdy8zSA
— Instagram (@instagram) May 26, 2021
Table of Contents
How to hide likes on Instagram post?
- Open Your Profile Page On Instagram App (Instagram App मे अपना प्रोफाइल पेज खोलें)
- Tap On 3 Lines At Top Right Corner (सबसे ऊपर 3 lines पर tap करो)
- In Settings, Tap On Privacy (Settings में Privacy पर Tap करें)
- Tap On Posts (पोस्ट्स पर tap करें)
- Tap On Hide Like and View Counts (Hide Like and View Counts पर Tap करें)
इन 5 steps में आप अपनी पोस्ट के लाइक्स कि संख्या को छुपा सकते हैं।
ऐसा करने से आपको भी दूसरे users के लाइक्स (likes) कि संख्या नहीं दिखेगी।
Instagram नें ऐसा क्यों किया?
आज कि दुनिया में लोगों ने Social Media को इतनी अहमियत दे रखी है कि, अगर उनके post पर likes कम आते हैं या उनके friends के पोस्ट पर उनकी post से ज्यादा likes आते हैं तो उन लोगों के मानसिक स्वास्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है। लोग यह सोचने लगते हैं कि उन्हे कोई पसंद नहीं करता।
लोग जब अपनी पोस्ट कि तुलना (compare) दूसरों कि post से करते हैं, तो उहने ज्यादा बुरा लगता है।
Social Media को use करने वाले लोग likes को count करने मे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वह इस App का आनंद (enjoyment) उठाना ही भूल जाते हैं। उनको सिर्फ अपनी पोस्ट पर likes आते देखना ही अच्छा लगता है।
Instagram के CEO ने भी एक इंटरव्यू मे यह कहा कि “हम लोगों के अच्छे स्वास्थ के लिए यह decision ले रहे हैं, चाहे इससे हमारे business को कुछ नुकसान ही क्यों न हो”।
अगर आप भी इसी तरह इस App को enjoy करना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों के साथ इस ब्लॉग को शेयर (share) करें।
अगर आपको Instagram या Social Media संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए हो तो please comment में पूछिए। मैं आपको वो जानकारी देने कि पूरी कोशिश करूंगा।