Smart Home In Hindi, स्मार्ट होम क्या है?, Home Automation

शेयर

Smart Home या Home Automation शब्द ज्यादा पुराने नहीं हैं। 2 3 साल पहले से ही ये चलन (trend) में आए हैं। जानते हैं कि Smart Home kya hai? और Smart home kaise banate hain? या Home Automation किसे कहते हैं?

स्मार्ट होम कोई भी बना सकता है इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती या घर में कुछ बदलाव भी नहीं करने पड़ते। कोई आम व्यक्ति बिना किसी कि मदद से अपने घर को Smart Home में बदल सकता है। या खुद ही घर का Home Automation कर सकता है।

आपने Smart devices शब्द जरूर सुन होगा जैसे smart phone, smart Tv इत्यादि। Smart Home भी उसी टेक्नॉलजी पर आधारित है। आइए जानते हैं Smart home kya hai in Hindi? (स्मार्ट होम क्या है?) या Home Automation in Hindi।

स्मार्ट होम क्या है? | Smart Home in Hindi | Home Automation in Hindi

स्मार्ट होमे एक एैसी टेक्नॉलजी है जिसके इस्तेमाल से हम अपने घर के सभी बिजली (electricity) से और Internet से चलने वाले उपकरणों (appliances) को remote द्वारा या अपनी आवाज (voice) से या अपने mobile से ही संचालित (इस्तेमाल – operate) कर सकते हैं। घर को स्मार्ट होम में बदलने को ही Home Automation भी कहते हैं।

जी हाँ आप अपने घर कि light से लेकर tv तक सभी उपकरण केवल अपनी आवाज, remote या mobile से चला सकते हैं और आपको इसके लिए अपने घर में बहुत ज्यादा बदलाव भी नहीं करने होते। यह सुनने में अटपटा जरूर लगता है लेकिन हमने इसीलिए आपको Smart Tv का उदाहरण दिया। जिस तरह tv remote से चलता है और Wifi से जुड़ (connect) जाता है, उसी तरह घर के सभी बिजली से चलने वाले उपकरण remote से जोड़े जा सकते हैं।

घर को स्मार्ट होम बनाने के या home automation करने के 1 से ज्यादा तरीके होते हैं और यह काम अलग अलग चरण में या एक बार में भी किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है की यह टेक्नॉलजी सुनने में जितनी अच्छी और विकसित है उतनी ही सस्ती भी है। हम इसके बारे में आगे बताएंगे। पहले जानते हैं कि ये काम कैसे करती है।

स्मार्ट होम काम कैसे करता है? | How Smart Home Works In Hindi?

Smart Home टेक्नॉलजी के लिए Wifi होना जरूरी है। बिना wifi के अगर इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा तो सभी उपकरणों के लिए अलग अलग remote control रखने होंगे जिससे इसे इस्तेमाल करने का उद्देशय ही पूर्ण नहीं हो पाएगा।

स्मार्ट होम या होम automation में घर के सभी उपकरण आपस में एक दूसरे से internet के द्वारा जुड़े (connected) रहते हैं। और इन्हे इस्तेमाल करने के लिए आप smartphone, laptop, tablet इत्यादि का प्रयोग कर सकते हैं। घर के सभी सदस्य अपने अपने smartphone से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बार शुरुआत में सभी उपकरणों को आपस में internet से जोड़ा जाता है।

Smart Home को Operate करने कि Devices

Smart home फोन से तो operate हो ही जाता है, मगर उसे चलाने सबसे बेहतर तरीका है voice से चलाना। इससे घर में सभी लोग इसे आसानी से चला (operate) सकेंगे। साथ ही आपके मेहमान भी इसका उपयोग कर पाएंगे।

Voice से चलाने के लिए कुछ आम devices:

Amazon Echo Dot

Amazon Echo Show

Marshall Action II

Zebronics

Amazon Echo

Bose

नोट: ऊपर दिए गए Brands और products के उदाहरण हमारे Amazon Affilaite प्रोडक्टस हैं।

इनके अलावा Mi Smart Speaker, Google Home, Apple Home और भी कईं brands और उनके smart speakers आते हैं।

ये सभी speakers smart speakers हैं। इनमे microphone receiver होता है जिससे यह आपकी आवाज सुन सकते हैं और स्मार्ट technology के उपयोग से आपकी बोली हुई command या आपके आदेश को सुन सभी appliances को On और Off भी कर सकते हैं। यह speakers Wifi से connect हो सकते हैं और इनमे आप music भी play कर सकते हैं और दूसरी devices जैसे tv phone इत्यादि के साथ भी connect कर सकते हैं।

Smart Home में Internet से उपकरणों को कैसे जोड़ा जाता है?

पहला तरीका

जिस तरह बाजार में smart tv, Android tv, और smartphone मौजूद हैं उसी तरह Smart lights, smart bulbs, smart thermostat, smart vaccum cleaner, smart security cameras, Smart Refrigerator, Smart washing machine और smart Air Conditioner भी मौजूद हैं। इन सभी में internet से जोड़ने का प्रावधान होता है। इससे काफी आसानी से फोन में Application डाल कर फोन को ही रीमोट कि तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। और फोन से ही इन सबको चला सकते हैं। फोन के अलावा इनको smart speakers के साथ जोड़ कर voice से भी चलाया जा सकता है।

दूसरा तरीका

घर में सभी switches को स्मार्ट switches से बदला जा सकता है और वे सभी स्विच आपके फोन से ही चालू (on) और बंद (off) हो सकेंगे। यह switches भी smart speakers से जुड़ (connect) सकते हैं। आप चाहें तो केवल उन्ही उपकरणों के switches को बदल सकते हैं जिन्हे आप अपने smartphone से operate करना चाहते हैं। इन switches कि जगह भी आप जब चाहे बदल सकते हैं।

तीसरा तरीका

Smart convertors, smart remote, और smart plugs। यह तीनों भी आपको बिना ज्यादा मेहनत के और काफी कम दाम में आपका स्मार्ट होम बनाने में सहायता कर सकते हैं। इससे कम बजट में आप खुद अपना स्मार्ट होम तयार कर सकते हैं। इन्हे लगाने के बाद भी पूरा घर Smart Home में बदल सकता है और यह भी आपके फोन और speakers के साथ connect हो सकते हैं।

Home Automation के फायदे | Benefits Of Smart Home In Hindi

जैसा कि मैंने आपको बताया कि Home automation या Smart Home कि अलग अलग devices और appliances होते हैं। तो इन सबके अपने फायदे भी होते हैं।

1. बिजली बचाना (Energy Saving)

जी हाँ इनके इस्तेमाल से काफी बिजली बचती है। आप अगर चाहते हैं कि कोई भी appliance ज्यादा समय तक ना On रहे और कुछ समय के बाद अपने आप Off हो जाए तो आप timer का इस्तेमाल कर उसे Off कर सकते हैं।

अगर आप जल्दी में घर में कोई light या कोई भी appliance off करना भूल गए हैं तो आप अपने mobile से उसे Off कर सकते हो। AC का तापमान भी आप smart thermostat से set कर सकते हैं जो बिजली बचाने में काफी मददगार होता है।

2. घर कि सुरक्षा (Security)

Smart security camera और smart sensors से आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों अपने घर पर नजर रख सकते हो। Smart camera से आप घर के भीतर बैठे कर भी अपने मोबाईल में ही देख सकते हैं कि आपके दरवाजे पर कोन है। और चाहे तो smart door lock से अपना दरवाजा भी खोल सकते हैं।

3. सहूलियत (Convenience)

आप अपने घर के उपकरण कहीं से भी operate कर सकते हैं। सभी उपकरण एक ही device से या आवाज से चलाए जा सकते हैं।

4. बच्चों और बुजुर्गों कि सुरक्षा

अगर आपके बच्चे या घर में कोई बुजुर्ग अकेले हैं, तो Smart camera से आप उन्हे देख सकते हैं और उनका ध्यान रख सकते हैं।

5. समय कि बचत (Saves time)

आपको हर बार कोई भी switch On या Off करने के लिए उठना नहीं होता। आप अपनी जगह बैठे बैठे ही यह काम कर सकते हैं जिससे समय बचत है।

Smart Home के नुकसान क्या हैं? | Disadvantages Of Smart Home In Hindi

जी हाँ जिस तरह किसी भी नई टेक्नॉलजी के फायदे होते हैं उनके नुकसान भी होते हैं। Smart Home के भी कुछ नुकसान होते हैं।

1. महंगा (Expensive)

यह दूसरी टेक्नॉलजी से थोड़ा स महंगा होता है। कुछ devices कि कीमत में उतना फर्क नहीं होता लेकिन कीमत ज्यादा जरूर होती है।

2. सुरक्षा (Security)

जी हाँ हमनें एक फायदा यह भी बताया था कि इससे अपने घर पर नजर रख कर उसकी रक्षा कि जा सकती है। लेकिन हमें यह बात भी पता होनी चाहिए कि smart technology internet के इस्तेमाल से चलती है। और इसीलिए यह Hack भी हो सकती है। hack करना मुश्किल हो सकता है लेकिन यह मुमकिन भी है।

3. निर्भरता (Dependency)

एक बार स्मार्ट होम पूरे घर के electric connection से जुड़ जाए तो हम सिर्फ इसीका इस्तेमाल करते हैं और कुछ हद्द तक आलस को अपनाने लगते हैं।

4. ग़ैर भरोसेमंद (Unreliable)

अगर आपका Wifi किसी कारणवश नहीं चलता या बिजली नही है, तो भी स्मार्ट होम काम नहीं करेगा। कभी कभी operate करने वाली device किसी कारणवश disconnect हो जाती है, अर्थात सभी उपकरणों से उसका कनेक्शन टूट जाता है, तो उसे दुबारा सेट करना पड़ता है। इसमें थोड़ा समय लग जाता है।

यह हैं कुछ आम नुकसान जो स्मार्ट होम से हो सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

हमनें इस आर्टिकल में बताया कि:

  • Smart Home kya hai? या Home Automation in Hindi?
  • Smart home kaise banate hain?
  • स्मार्ट होम काम कैसे करता है?
  • Smart Home को Operate करने कि Devices
  • Smart Home में Internet से उपकरणों को कैसे जोड़ा जाता है?
  • Home Automation के फायदे | Benefits Of Smart Home In Hindi
  • Smart Home के नुकसान क्या हैं? | Disavantages of Smart home in Hindi

मैं Smart Home in Hindi के बार में और भी जानकारियाँ आपसे सांझा करूंगा। किस तरह कि smart devices मार्केट में सस्ते दामों में मिलती हैं और सबसे लोकप्रिय devices कोनसी हैं। साथ ही हिन्दी टिप्स आपके घर में कौनसी स्मार्ट device होनी चाहिए इत्यादि।

आप comment कर बता सकते हैं कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? और आपको स्मार्ट होम से जुड़ी और कोनसी जानकारी चाहिए?

आप दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा।


शेयर

Leave a Comment